Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरमिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला पुलिस की भव्य बाइक रैली

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला पुलिस की भव्य बाइक रैली

  • नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण का दिया संदेश

जौनपुर। शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद जौनपुर में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0Ó के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों ने भव्य बाइक रैली निकालकर नारी सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी और महिला व बाल सुरक्षा संगठन की प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों ने बाइक रैली निकाली। यह रैली पुलिस लाइन जौनपुर से शुरू होकर पालिटेक्निक चौराहे तक पहुंची। रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने नारों और संवाद के माध्यम से लोगों को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही राहगीरों और स्थानीय महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘मिशन शक्तिÓ अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में सुरक्षित व सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से महिला पुलिस कर्मियों ने यह संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Share Now...