जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अक्खीपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने एक व्यक्ति को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के अक्खीपुर गांव निवासी 50 वर्षीय जहीर पुत्र गरीब शाह को सोमवार को जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने उक्त घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं पीड़ित की तहरीर पर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।

