― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कराना पूर्व प्रधान को पड़ा भारी

मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कराना पूर्व प्रधान को पड़ा भारी

  • पूर्व प्रधान के बच्चों को मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
  • आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने किया था चक्का जाम

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकिया अन्तर्गत पांडेय पुरुषोत्तमपुर निवासी राजेश मौर्य के पुत्र राज कुशवाहा का बीते मंगलवार की रात में जन्मदिन की पार्टी में आए कुछ लोगों द्वारा मारपीट हुई थी। इसी बात को लेकर अगले दिन बुधवार को कुछ लोगों द्वारा हुई पत्थरबाजी के मामले में पांडेय पुरुषोत्तमपुर के पूर्व प्रधान धनई मौर्य ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि मंगलवार की रात में गांव में राजेश मौर्य के पुत्र राज कुशवाहा की जन्मदिन के मौके पर सड़क किनारे बांसवाड़ी के पास पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें पड़ोस गांव धन्नेपुर के कुछ युवक भी आए थे। पार्टी के दौरान कुछ युवक आपस में कहासुनी व गाली-गलौच करने लगे। तभी उनके पुत्र रोहित मौर्य ने मना किया तो मनबढ़ युवकों ने रोहित को गालियां देते हुए उसकी पिटाई कर दी। फिर वहीं अगले दिन बुधवार की रात में मनबढ़ों ने रेलवे लाइन पर खड़े होकर गांव में लोगों पर पत्थरबाजी किया। शोर मचाने के बाद जुटे ग्रामीणों के ललकारने पर सभी भाग गए। उक्त घटना की सूचना पर शीतला चौकियां पुलिस चौकी प्रभारी रोहित मिश्र ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटे थे कि पुनः बृहस्पतिवार को विपक्षी द्वारा फिर से पूर्व प्रधान के बच्चों को मार पीट दिया गया। इस घटना को लेकर गाँव वाले उत्तेजित हो गये और आरोपितों की गिऱफ्तारी को लेकर रास्ता जाम कर दिया। उग्र लोग पुलिस महकमें के आलाधिकारियों को बुलाने की मांग करते रहे। घटना की सूचना पर मौके से पहुंचे सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी होगी।

Share Now...