Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरमामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को अवश्य सुनें : डीएम

मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को अवश्य सुनें : डीएम

  • समाधान दिवस का हुआ आयोजन, 79 में 9 का हुआ निस्तारण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन काशीराम सामुदायिक भवन में किया गया। जिलाधिकारी ने गम्भीरता से फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण कि निर्देश दिये। इस दौरान भूमि विवाद, बिजली, राशन की शिकायते प्रार्थना पत्र के माध्यम से प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी मामलों को निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि किसी भी मामलों के निस्तारण करते समय दोनों पक्षों को अवश्य सुने। भूमि और राजस्व के मामलों में पुलिस और राजस्व की टीम जाकर मौके पर निस्तारण करे। इस अवसर पर कुल 79 शिकायतें प्राप्त हुयी जिसमें से 9 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।  इस अवसर पर नवागत पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।