Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमां विमला इंटरमीडिएट कालेज का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

मां विमला इंटरमीडिएट कालेज का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

जौनपुर धारा, सिकरारा। क्षेत्र अंतर्गत मां विमला इंटरमीडिएट कालेज बाकी के छात्र छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में परचम लहराने का कार्य किया है। वहीं इंटरमीडिएट के छात्रों में अनुज कुमार यादव 91.2% अंक, अमित कुमार यादव 85.6% अंक, शिव प्रताप गौतम 88% अंको सहित सभी छात्र छात्राओं ने अच्छा अंक लाकर क्षेत्र व जिले में स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ जनपद का मान बढ़ाया है।

विद्यालय के संचालक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जबसे विद्यालय की स्थापना हुई है तभी से विद्यालय का रिजल्ट लगभग शत प्रतिशत रहता है। हमारे विद्यालय के अध्यापकों व छात्र छात्राओं की मेहनत का फल है जिन्होंने कड़ी परिश्रम करते हुए इतना बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं टॉपर छात्र छात्राओं के परिजनों, विद्यालय के प्रधानाचार्य नीतू सिंह विद्यालय के अध्यापकों को लोगों द्वारा बधाई देने का तांता लगा हुआ है और लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया साथ ही प्रबंधक जयेंद्र सिंह ने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संस्थापक मयेंद्र सिंह, संरक्षक बिजेंद्र सिंह, लव प्रकाश मिश्र, राजकुमार मिश्र, सुशील सिंह, शरद सिंह, प्रवीण विश्वकर्मा, मुकेश यादव, नमन सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • सेजल व हर्षिता ने स्कूल में लहराया परचम

जौनपुर धारा, जौनपुर। नौपेड़वा क्षेत्र के राजाराम मेमोरियल पब्लिक इंटर कालेज का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। जिसमें सेजल यादव पुत्री सुनील यादव 85.33प्रति.अंको सहित सभी छात्र छात्राओं ने बेहतर अंक अर्जित करके विद्यालय व क्षेत्र का मान बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी तथा प्रबंधक प्रमोद जायसवाल ने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।