Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी दस्तक अभियान की तैयारी तेज, सफाई, फॉगिंग और रोग नियंत्रण पर रहेगा विशेष जोर

जौनपुर में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए 1 जुलाई से शुरू होने वाले संचारी दस्तक अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरमांगों को लेकर शिक्षक संघ मुखर, आंदोलन तय

मांगों को लेकर शिक्षक संघ मुखर, आंदोलन तय

  • सभी 21 विकास खंड़ो में हुई प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक
  • जनप्रतिनिधियों को सौंपेंगे ज्ञापन, करेंगे धरना प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ की सभी 21 ब्लाक इकाइयों ने गुरुवार को अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक किया। इन मांगों को लेकर मुखर शिक्षक संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की रुपरेखा तय की। संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला की अध्यक्षता में सुलतानपुर जूनियर हाईस्कूल परिसर में बैठक हुई। श्री शुक्ला ने कहा कि 10 अगस्त से 15 अगस्त के बीच संघ के लोग अपने क्षेत्र के विधायकों से मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपेंगे। इसके बाद चार सितंबर को बीएसए कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी न हुईं तो निदेशालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन होगा। जिलाध्यक्ष ने जानलेवा गर्मी में 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को आठ बजे से दो बजे तक स्कूलों में रोकना अनुचित बताते हुए समय परिवर्तन कर अन्य बोर्ड की तरह सुबह साढ़े सात से साढ़े बारह बजे तक करने की मांग की। उन्होंने एक अप्रैल 2005 व उसके पश्चात नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था से आच्छादित करने, राज्य कर्मचारियों की तरह उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश, प्रतिकर अवकाश व स्टडी अवकाश दिए जाने की भी मांग दोहराई। ब्लाक मंत्री राकेश पांडे ने सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में बृजेश नारायण सिंह का सिरकोनी ब्लाक का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह मामा, छाया सिंह, लीना, उषा सिंह, राजकुमार यादव, रईस खान, ओमप्रकाश, रामकृष्ण विश्वकर्मा, राजेश उपाध्याय, शेखर श्रीवास्तव, पवन सिंह, सुनील सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।