― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बनी बबीता शर्मा-

महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बनी बबीता शर्मा-

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के गांव गोधुआ निवासी बबीता शर्मा को अखिल भारतीय हिंदू गौरव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि यह संगठन भारत देश के हिंदुत्व की समस्याओं के समाधान हेतु पूरे देश में कार्यकर रही है तथा हिंदुत्व के हित में कार्य करते हुए संगठन को विस्तार करके एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए यह संगठन पूरी तरीके से संकल्पित है। नव नियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू गौरव महासभा की नीतियों और विचारधाराओं को जन-जन तक प्रचार-प्रसार कर संगठन को मजबूत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान महासभा के सदस्यों ने उज्जवल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में रूचि राय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, सुनीता शर्मा, प्रियंका शर्मा, संगीता शर्मा, नीलम राय, रिया शर्मा, माधुरी सिंह, सचिता शर्मा, गुलाब सिंह, संगठन महामंत्री धीरज गुप्ता, विनय सिंह, ललिता कुमारी, पवन शर्मा, मोनिका सिंह व मैथली यादव आदि लोग रहे।

Share Now...