― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरमहिला के गले से चेन छींनकर भाग रहा स्नेचर धराया, साथी फरार

महिला के गले से चेन छींनकर भाग रहा स्नेचर धराया, साथी फरार

  • चेन स्नेचर की जमकर हुई पिटायी, हालत गंभीर

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर में महिला के गले से चेन छींनकर भाग रहे एक स्नेचर को पकड़कर स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सरोखनपुर निवासी दिनेश पाल की पत्नी कविता पाल हर रोज की तरह मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे अपनी इलेक्ट्रॉनिक दुकान का शटर उठा रही थी इतने में एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश उचक्के वहां पहुंचे और उक्त महिला के गले से सोने की चेन छींनकर भागने लगे। महिला ने शोर मचाते हुए एक उचक्के को धर दबोचा वहीं दूसरा उचक्का बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उक्त उचक्के की जमकर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन करते हुए घायल उचक्के को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

Share Now...