Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदो पुलिसकर्मियों का तबादला होने पर दी गई विदाई

दो पुलिसकर्मियों का तबादला होने पर दी गई विदाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल अरविंद मिश्रा एवं कुलदीप गिरी का सिंगरामऊ थाना पर स्थानांतरण होने पर चौकी इंचार्ज, साथी पुलिसकर्मियो, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। दोनो पुलिसकर्मियो के कार्यशैली से क्षेत्र की जनता इतनी प्रभावित थी कि उनके विदाई के समय सभी भावुक नजर आये। घनश्यामपुर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने कहा कि हमारे चौकी के सूची में अच्छे दो पुलिसकर्मियो का आज स्थानांतरण हो गया और मैं आशा करता हूं कि जिस तरह उन्होंने यहां रहकर अपनी छवि को अच्छा रखा उसी तरह आगे भी अपनी छवि को बरकरार रखें। वही मौजूद भाजपा मण्डल महामंत्री मनोज तिवारी ने दोनो पुलिसकर्मियो के कार्यो की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से घनश्यामपुर क्षेत्र की जनता को आपने अपना समझ कर अपने कार्यों को सराहा है खास तौर पर यहां के युवाओं को आपने समझा बुझा कर रखा उसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद करता हूं और मैं आशा करता हूं कि आप जहां भी जा रहे हैं वहां भी अपने कार्यों के प्रति सजग रहें। विदाई देने वालों में स्वतंत्र मिश्रा, कपिल मिश्रा, अश्वनी मिश्रा सहित उपस्थित अन्य लोगो ने दोनो पुलिसकर्मियो को फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई।