Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहाशिवरात्रि कांवरिया संघ द्वारा निकाली गई भव्य शिव बारात

महाशिवरात्रि कांवरिया संघ द्वारा निकाली गई भव्य शिव बारात

जौनपुर धारा,शाहगंज। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इस वर्ष भी महाशिवरात्रि कांवरिया संघ के तत्वाधान में शिव बारात नगर के पक्का पोखरा से निकाला गया। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर महाशिवरात्रि कावरिया संघ के तत्वाधान में शिव बारात एवं भव्य शोभायात्रा नगर के पक्का पोखरा श्रीकाली चौरा मंदिर से स्थानीय कलाकारों द्वारा मसान होली, ध्वज, घोड़ो, भांगड़ा, आतिशबाजी कलाकारी, अघोरी, भगवान शंकर एवं कावर के सहित शाम सात बजे निकलकर पुराना चौक, मानस मंदिर, शाहपंजा, संगत, चूड़ी मोहल्ला, बांकेलाल चौराहा, रामलीला भवन, कोतवाली रोड, कलेक्टरगंज, श्रीरामपुर रोड होते हुए जेसीज चौक, अयोध्या मार्ग, चिरैया मोड़ होते हुए बेलवाई के लिए प्रस्थान किया। जहां लोगों ने प्रातः चार बजे बाबा भुवनेश्वर नाथ महादेव सिद्ध पीठ शंकर धाम बिलवाई में जाकर जलाभिषेक कर उक्त शोभायात्रा का समापन किया। शोभायात्रा में कृष्ण कुमार अग्रहरी, दिनेश कुमार मोदनवाल, मनोज कुमार जायसवाल पत्रकार, बसंत लाल जायसवाल उर्फ सोनू, अशोक कुमार मोदनवाल उर्फ बाबा, गंगाराम केसरवानी, भारत साहू, ब्रजनाथ मोदनवाल, शिव शंकर जायसवाल, दिनेश कुमार गुप्ता, शिवपूजन मोदनवाल, अक्षत अग्रहरी, बृजेश अग्रहरी, पन्नालाल सेठ, शिवकुमार शर्मा बाबू, प्रज्ञेश मोदनवाल, ओमप्रकाश देवोवंशी, विनय कुमार मोदनवाल, अमरनाथ शर्मा, चंदन अग्रहरि पत्रकार, चंद्रशेखर, आलोक कुमार अग्रहरी, मुन्ना लाल अग्रहरि सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा में भब्यता प्रदान किया।

  • भजन कीर्तन के साथ धूमधाम से मनायी गयी शिवरात्रि

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद कस्बे के नासही मोहल्ले में टैक्सी स्टैण्ड के पास स्थित श्रीशिव मंदिर का 41वां वार्षिकोत्सव एवं महाशिवरात्रि का पर्व गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन व भण्डारे आयोजन के साथ आयोजक प्रेम चन्द्र प्रजापति द्वारा धूमधाम से मनाया गया। सुबह उक्त शिव मंदिर पर स्थानीय भक्तों के द्वारा जलाभिषेक व पूजा पाठ का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सायं 7.00बजे से श्रीमद् हनुमान चालीसा पाठ एवं सुन्दर काण्ड पाठ एवं भजन कीर्तन व भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसका प्रातः 5.00बजे बजरंगबली एवं भगवान शिव की आरती व प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। आयोजित भजन कीर्तन के कार्यक्रम में पूर्वांचल के मशहूर गायक विवेक मिश्र ‘वरदान’ ने  एक से बढ़कर एक शिव भजन प्रस्तुत कर जलवा बिखेर दिया। क्षेत्रीय कीर्तनकार शिव प्रकाश मास्टर, प्रेमचन्द बेनबंशी, तेज बहादुर गिरी एडवोकेट, राजेन्द्र साहू, फुलारे राम प्रजापति, ज्ञान प्रकाश साहू ‘ग्यानू’ नीरज मौर्य, आदि ने शिव के लीलाओं पर आधारित भजन पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। कार्यक्रम में आये हुए कीर्तनकारों एवं भक्तों का स्वागत प्रेमचन्द प्रजापति के द्वारा तथा आभार प्रकट उनके पुत्र व पत्रकार बृजनन्दन स्वरूप द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ.राधेश्याम प्रजापति, बद्रीनारायण श्रीवास्तव, सुनील प्रजापति, प्रकाश रंजन श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, विजय कुमार, अनुपम गिरी, अशोक चौरसिया, मनीष साहू, सुभाष चन्द्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सुरेन्द्र चौहान सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।