जौनपुर धारा, मीरगंज। जंघई रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण महाप्रबंधक उत्तर रेलवे बड़ौदा हाऊस दिल्ली शोभन चौधरी ने निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने अपने नीजी सैलून से पौने बारह बजे दिन में उतरकर ओवर ब्रिज, आरक्षण केंद्र व नव निर्मित भवनों का निरीक्षण किया। चार पहिया वाहन स्टैंड व स्टेशन परिसर में कराए गए अन्य कार्यों पर दिशा-निर्देश दिया। उपरगामी ओवर ब्रिज, जंघई रेलवे स्टेशन के मेन गेट पर जल जमाव के संबंध में गांव सभा या रेल विभाग के द्वारा पाईप डालने का निर्देश भी दिया। चार पहिया वाहन स्टैंड पर अधिक पैसा लेने की शिकायतों पर मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे लखनऊ सुरेश सप्रा ने कहा साइकिल मोटरसाइकिल स्टैंड के पूर्व स्टैंड संचालक को निरस्त करते हुए नया टेंडर करवा दिया गया है। बार बार शिकायत मिलने पर जल्द ही चार पहिया वाहन के ठिकेदार के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस अवसर पर सीनियर डीसीएम लखनऊ, एडीआरएम लखनऊ अश्वनी कुमार व सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ विभाग के इंस्पेक्टर मौजूद रहे। फिलहाल निरीक्षण के पूर्व जेसीबी मशीन के द्वारा साफ सफाई का कार्य होता रहा।
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
महाप्रबंधक ने किया जंघई रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Previous article
Next article

