― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमवेशियों संग तीन तस्करों को पुलिस ने दबोचा

मवेशियों संग तीन तस्करों को पुलिस ने दबोचा

जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार की सुबह दूदौली नहर पुलिया के समीप पिकअप पर लदे मवेशियों संग तीन पशु तस्करों को पिकअप सहित गिरफ्तार कर लिया। पशु तस्कर मवेशियों को वध के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार पशु तस्करों को कागजी कार्रवाही कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली की पशु तस्कर पिकअप पर मवेशियों को लादकर वध के लिए ले जा रहे है। सूचना पर थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह,उपनिरीक्षक मो. सैफ, संजय कुमार, हेड कांस्टेबल अरुण यादव ने संयुक्त रूप से दुदौली नहर पुलिया के समीप पशु तस्कर का इंतजार करने लगे। तभी पशु तस्कर वध के लिए मवेशियों को पिकअप से ले जा रहा था। मौके से पुलिस ने पशु तस्कर असलम अली पुत्र दरोगा निवासी जन्सो बड़ई थाना अलीनगर चंदौली, आनंद सिंह पुत्र अखिलेश सिंह, गोलू यादव पुत्र संतोष यादव निवासी लौंदा थाना अलीनगर चंदौली, पिकअप पर लदे 3 जिंदा बैल 1 गाय सहित एक बंदूक व जिंदा कारतूस, मवेशियों को बरामद कर पशु क्रूरता में केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने बताया कि ये बहुत शातिर अपराधी है। इन सब के ऊपर पहले से कई थानों में पशु क्रूरता के केस दर्ज है, ये संगठित अपराध करते है।

Share Now...