जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में सोमवार को चार नई एम्बुलेंस को अधीक्षक डॉ.आलोक कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने फीता काटकर एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की। डॉ. सिंह ने बताया कि अस्पताल को दो 108 और दो 102 एम्बुलेंस प्राप्त हुई हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अब तक पुरानी एम्बुलेंस के सहारे मरीजों को सेवाएं दी जा रही थीं, लेकिन नई एम्बुलेंसों के आने से दूरदराज के इलाकों से मरीजों को लाने-ले जाने और आपातकालीन स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना आसान होगा। इस अवसर पर एम्बुलेंस सेवा से जुड़े ईएमटी और चालकगण दिव्या विश्वकर्मा, नितिन, बहारुद्दीन, हरिओम, शैलेश, गुरु प्रसाद सहित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
मरीजों को बेहतर सुविधा के लिये एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Previous article


