Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअवैध गैस रिफिलिंग का वीडियो वायरल, पहले से भी दर्ज है मुकदमा

अवैध गैस रिफिलिंग का वीडियो वायरल, पहले से भी दर्ज है मुकदमा

जौनपुर धारा,जौनपुर। ज़फराबाद थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव में स्थित भूलेमऊ ब्लॉक मोड़ पर एक दुकानदार का अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो विनोद कुमार उर्फ पप्पू का है, जो खुलेआम एलपीजी सिलेंडरों की रिफिलिंग करते नज़र आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहला मामला नहीं है, विनोद कुमार के खिलाफ पूर्व में भी इसी तरह की गतिविधियों को लेकर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। बावजूद इसके, वह बेधड़क और बेख़ौ$फ होकर अवैध गैस रिफिलिंग का कार्य जारी रखे हुए है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अवैध गैस रिफिलिंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे बड़ी दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती है। सिलेंडरों के विस्फोट की घटनाएं पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं, जिनमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रशासन और गैस एजेंसियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं कि पहले से दर्ज मुकदमे के बावजूद संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कोई सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। ग्रामीणों ने इस मामले को संज्ञान में लेकर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।