Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरमतदाता सूची में संसोधन के लिए बीएलओ से करें संपर्क : एसडीएम

मतदाता सूची में संसोधन के लिए बीएलओ से करें संपर्क : एसडीएम

  • नगर पंचायत कर्मचारियों ने लोगो को किया जागरूक

जौनपुर धारा, जौनपुर। एसडीएम सदर सुनील कुमार भारती ने नगर पंचायत कचगांव के चुनाव हेतु निर्मित ड्राफ्ट मतदाता सूची में परिवर्धन/संसोधन/विलोपन के लिए 11 से 17 मार्च तक का समय दिया है। यदि किसी का नाम मतदाता सूची में न जुड़ा हो, या सूची से न कटा हो, या एक वार्ड के वोटर का नाम किसी अन्य वार्ड में प्रकाशित हो तो इसका संशोधन कराने के लिए अपने-अपने बीएलओ से संपर्क कर लें। सम्बंधित फार्म भर कर अभिलेखों और साक्ष्यों के साथ अपना परिवर्धन/संसोधन/विलोपन आवेदन पत्र अपने बीएलओ को जमा करें ताकि फाइनल मतदाता सूची में किसी प्रकार की कोई त्रुटि न हो सके। इसी क्रम में नगर पंचायत कचगांव में रविवार को प्रत्येक वार्डो में जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को बताया गया कि यदि जिस किसी की भी मतदाता सूची में त्रुटि हुई है उसे संशोधित करवाना है, या उसका नाम दूसरे वार्ड में चला गया है तो वह अपने अभिलेखों को अपने बीएलओ को जमा कर दे।