जौनपुर धारा, शाहगंज। राजकीय महिला महाविद्यालय में उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय की छात्राओं अध्यापकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आधी आबादी को आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने हेतु उत्प्रेरित किया गया। एसडीएम शैलेन्द्र कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वोटर हेल्प लाइन ऐप डाउनलोड कर लें। ऐप पर जा कर फार्म छह एवं आठ भरा जा सकता है। जिससे नामांकन एवं संसोधन का प्रावधान है। इसी ऐप के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र स्वयं बनायें एवं आस पास के लोगों को भी इस हेतु जागरुक करे। पहचान पत्र आप को मतदाता बनाता है। देश के जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभायें। प्राचार्य डॉ.नूर तलअत ने भी छात्राओं को मतदान पहचान पत्र हेतु संकल्पित किया। इस दौरान प्रो.मोती चन्द्र, प्रो.संजय कुमार, प्रो.अजय शुक्ल, प्रो.रमेश चन्द्र, प्रो.ओम प्रकाश वर्मा, डॉ.सर्वजीत सिंह, डॉ.रवि प्रकाश, डॉ.पूजा गुप्ता, डॉ.अमृता वरनवाल, प्रो.शिवा, डॉ.अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ.आनन्द सिंह आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित


