Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमण्डलीय समन्वयक ने किया मध्यान भोजन की गुणवत्ता की जांच

मण्डलीय समन्वयक ने किया मध्यान भोजन की गुणवत्ता की जांच

  • प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर का किया निरीक्षण, व्यवस्था से हुई प्रसन्न

जौनपुर धारा, सिकरारा। मण्डलीय कोऑर्डिनेटर एमडीएम कनिका जैन झिंगरन ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के मध्यान भोजन की गुणवत्ता की जांच करने के साथ विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था का हाल जाना। विद्यालय में उत्कृष्ट एमडीएम सामग्री, रसोइयों व किचन की साफ सफाई देखकर सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने सभी कक्षा कक्ष में जाकर छात्रों से खूब सवाल जवाब कर बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने भौतिक परिवेश व गुणवत्तापरक शिक्षा देख कर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित सिंह व शिक्षकों की जमकर प्रशंसा की। सबसे पहले कक्षा दो में पहुंची वहाँ उन्होंने बच्चों से पूछा कि आपके सहयोगी कौन कौन है और कैसे सहयोग करते है। बच्चों ने किसान, कुम्हार, शिक्षक इत्यादि के बारे में बेबाकी से जवाब दिया। इसी तरह कक्षा तीन में कुछ बच्चों से किताब पढ़वाया तो कुछ से पहाड़ा पूछा। बच्चों ने वहाँ भी बहुत बेबाकी से जवाब दिया। इसके बाद कक्षा चार के बच्चों से उन्होंने सोलर सिस्टम के बारे में, संस्कृत के श्लोक के बारे में पूछा। सभी बच्चों ने हाथ उठाया जिस बच्चे से उन्होंने पूछा तो उसका जवाब दिए। इसी तरह कक्षा पांच के शिवम, मानवी से पहाड़ा पूछा। फिर कई बच्चों से प्रश्न किया किया कि क्या बनना चाहते हो, बनने के बाद कैसे काम करोगे तो बच्चों ने बेझिझक होकर जवाब दिया। इसके अलावा सभी कक्षा के बच्चों ने हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत की कविता सुनाई। डिस्कवरी लैब को उन्होंने देखा वहां पर दिव्यांशु गौड़ ने सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण व मानवी प्रजापति ने कंकाल तंत्र के बारे में बताया। उनके साथ डीसी एमडीएम अरुण मौर्य व संतोष कुमार बाजपेयी भी थे। अन्त मे विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित सिंह व विद्यालय के शिक्षकों मंजू जैसवार नेहा जायसवाल श्यामधर यादव गजाला बानो आराधना उपाध्याय मनोज कुमार व माधुरी सिंह द्वारा सभी को अंगवस्त्रम प्रदान किया गया।