Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली गढ्ढे में पलटी, एक की मौत दो घायल

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली गढ्ढे में पलटी, एक की मौत दो घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गड़ियवा के पास रविवार रात एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक समेत दो मजदूर दब गए। जिसमे एक की मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हुए। उपरोक्त थाना क्षेत्र के रामनगर से नेशनल हाइवे पर ट्रैक्टर से सरिया लादकर कर अनिल कुमार 22निवासी सजनी थाना जोगिया जिला सिद्धार्थ नगर, अर्जुन 25 निवासी सिद्धार्थ नगर व हरिकेश यादव 50 निवासी अम्बेडकर नगर जा रहे थे। जैसे ही वे गड़ियवा के करीब पहुंचे उसी समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली गढ्ढे में पलट गया। जिसमें चालक सहित दो मजदूर गंभीररूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज हेतु पीएचसी मुंगराबादशाहपुर लाया गया। जिसमें डाक्टरों ने अनिल कुमार को मृतक घोषित कर दिया और दोनों मजदूरों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दिया मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।