Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमड़ियाहूँ पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम

मड़ियाहूँ पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। मानव संसाधन मंत्रालय नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश सरकार के आह्वान पर सोमवार को मड़ियाहूँ पीजी कॉलेज परिसर में मेरी माटी मेरा देश अभियान का प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव तथा विशिष्ट अतिथि संतोष सिंह तहसीलदार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मड़ियाहूँ पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसके पाठक ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। शासन की मंशानुरूप स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव की कड़ी में मेरा माटी मेरा देश अभियान प्रारंभ किया गया इसके अंतर्गत मिट्टी को हाथ में लेकर सभी ने अपनी संस्कृति एवं देश की रक्षा का प्रण किया सभी ने शपथ लिया कि हम विघटनकारी शक्तियों को देश में सफल नहीं होने देंगे। यही मिट्टी एक कलश में एकत्रित की गई कल महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम होगा। प्रत्येक पौध में यह मिट्टी डाली जाएगी जिसकी महक पूर्ण वर्षों में आएगी जो इस बात के प्रमाण होंगे कि हमारे देश के सपूतों ने देश की माटी को सुरक्षित करने के लिए शपथ लिया था आज वह वृक्ष का विशाल स्वरूप ले चुका है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी ने छात्रों को भारतीय संस्कृति को संरक्षित करते हुए देश को विघटनकारी शक्तियों से बचाने पर बल दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एसके पाठक ने आगत अतिथियों का सम्मान किया तथा छात्रों को मिट्टी से जुड़ने और देश के विकास में छात्रों के योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम में तहसील के स्टाफ प्रमोद श्रीवास्तव श्रीवास्तव, पंकज पाठक, महाविद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. अमिताभ पांडे ने किया तथा संचालन डॉ. बृजेश चौबे, डॉ. सुषमा मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।