― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरटीडी पीजी कालेज में आजादी के 75वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम...

टीडी पीजी कालेज में आजादी के 75वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी पी जी कॉलेज प्रांगण में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है जिसके समापन के रूप में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम जो 09 अगस्त से 14 अगस्त तक  आयोजित किया गया जिसे स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए समापन किया जायेगा। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में भारतवर्ष के नागरिकों द्वारा सक्रिय भागीदारी की जा रही है एवं मिट्टी/दीपक हाथ में लेकर अपनी सेल्फी ‘मेरी माटी मेरा देश’ के वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। विगत वर्ष से लेकर अभी तक आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिलकधारी महाविद्यालय में अनेक कार्यक्रमों (संगोष्ठी, निबंध, क्विज, पोस्टर, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, भूजल संरक्षण एवं रैली) का आयोजन किया गया जिसमें आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीरों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश की सेवा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं विभिन्न दिवसों पर कॉलेज में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र एवं छात्राओं को उनके बलिदान और योगदान के बारे में बताते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। 9 अगस्त से 14 अगस्त तक चलन्ो वाले ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के अंर्तगत भारत के प्रत्येक गांव से करीब 7500 कलशों में मिट्टी को लायी गयी और इस मिट्टी का उपयोग राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका उद्यान को बनाने के काम में लिया जाएगा। इसके साथ ही शहीदों के नाम पर एक स्मारक भी बनाया जाएगा। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा ‘मेरी माटी मेरा देश’ जो आजादी के अमृत महोत्सव के समापन के रूप में मनाया जा रहा है हम सभी को अपने राष्ट्र के प्रति पूरी निष्ठा एवं सम्मान की भावना के साथ-साथ कर्तव्य का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन डॉ. माया सिंह (कार्यक्रम प्रभारी, आजादी का अमृत महोत्सव) के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर वंदना दुबे, प्रोफेसर शशि सिंह, प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह, शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. हरिओम त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट जितेश सिंह, डॉक्टर जेपी सिंह, डॉक्टर शैलेंद्र सिंह (महामंत्री शिक्षक संघ) मुख्य अनुशास्ता प्रोफेसर रीता सिंह, प्रोफेसर श्रद्धा सिंह, प्रोफेसर सुषमा सिंह, डॉक्टर नरेंद्र पाठक (अध्यक्ष शिक्षकसंघ) डॉ. मंजू, डॉ. शुभ्रा सिंह भारद्वाज, डॉ. आशा सिंह, डॉ. दीपशिखा सिंह, डॉ. कुसुम पटेल, डॉक्टर कनक सिंह, डॉक्टर छाया सिंह एवं एनसीसी एनएसएस के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...