Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमड़हे में लगी आग, भैंस व गाय की जलकर मौत

मड़हे में लगी आग, भैंस व गाय की जलकर मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के खरचलपुर गांव में शुक्रवार की देर रात की संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हे में आग लग गई। आग ने मड़हे में बंधी दो भैस तथा एक गाय को जला दिया एक भैंस तथा गाय मर गयी, एक मरणासन्न अवस्था में पड़ी है। उक्त गांव निवासी अवनीश यादव के पतरे के मकान के सामने दो मड़हे थे। एक में उनके पशु तथा एक मे भूसा व खाद्यान्न रखा था। शुक्रवार की देर रात को अचानक जब सब लोग सो रहे थे। मड़हा आग की चपेट में आ गया। मड़हे से आग की लपट निकलने लगी, साथ ही उसमें बंधे जानवर चीखने लगे। अवनीश जब बाहर निकल कर देखा तब उसके होश उड़ गए। उसके जानवर जल रहे थे। आग ने दूसरे मड़हे को भी आगोश में ले लिया। आवाज सुनकर गांव के लोग भी आ गए। हालांकि तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। घटना से पीड़ित को लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। प्रधान मनोज यादव ने घटना की सूचना लेखपाल को दिया।