Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमण्डल अध्यक्ष के अपील पर बन्द रही दुकानें

मण्डल अध्यक्ष के अपील पर बन्द रही दुकानें

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र की कल्याणपुर, कबुलपुर व हुसेपुर बाजार की दुकानों को शनिवार के दिन बन्द रखा गया। इसके लिये व्यापार मण्डल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ बाजार में घूम कर अपील किया। ज्ञात हो उक्त बाजारों में कुछ दिन पूर्व ही व्यापार मण्डल का गठन हुआ था। गठन के बाद पदाधिकारियों ने एक बैठक किया। उसमें निर्णय लिया गया कि माह के अंतिम शनिवार को बाजार को पूर्ण बन्द रखा जाएगा। निर्णय के बाद आज पहले शनिवार को कुछ दुकानदार दुकान खोल हुए थे। जिन्हें अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, महामंत्री सजंय यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने समझा बुझाकर बन्द कराया। मुकेश जायसवाल ने बताया कि मेडिकल व खोमचा आदि जैसी दुकान को खोला जा सकता है।बाकी सभी दुकानों को फिलहाल बंदी का छूट नही है।