Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरभोज समारोह में आयोजक की पिटाई के मामले में आठ पर केस

भोज समारोह में आयोजक की पिटाई के मामले में आठ पर केस

जौनपुर धारा, खुटहन। पटैला गांव में रविवार की शाम जन्म दिवस पर आयोजित भोज के दौरान एक विशेष धर्म के व्यक्ति को तेजी से बाइक ले जाते समय उसे टोकना आयोजक को भारी पड़ गया। आठ की संख्या में आये मनबढ़ो ने उसे लात घूंसो से पीटकर घायल कर दिया। उनका उपचार सीएचसी पर किया गया। घायल के तहरीर पर गांव के ही आठ अल्पसंख्यक बिरादरी के लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। गांव निवासी विजय कुमार गुप्ता के भतीजे के जन्म दिवस पर भोज का आयोजन किया गया था। उनके घर पर लोगों की भीड़ जमा थी। आरोप है कि रात लगभग 8.30 बजे गांव के ही सालिम तेज गति से बाइक चलाते हुए उसके घर के सामने रास्ते से निकला। जिसे रोक कर विजय ने बाइक धीमी चलाने को कह दिया। इसी से खार खाए सालिम अपनी बस्ती में पहुंच जानिब, तालिब, साकिल, सादिक, सलमान, अनीस और अरमान को लेकर फिर से उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि उसे अपशब्द कहते हुए पकड़ कर लात घूंसो से पीटने लगे। मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय मनबढ़ो ने जान से मार देने की धमकी भी दिया। जिससे पीड़ित का परिवार भयभीत हैं।