जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के मनियरा मोड़ से भीम आर्मी मंडल सह संयोजक रत्नेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की देर शाम भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च मनियरा चौराहे से शुरू होकर कोतवाली, कस्बा, नरहन बाजार व सरायबीरू चौराहे से होते हुए कोतवाली चौराहे पर बने अशोक स्तंभ पर कैंडल जलाकर गहलोत सरकार मुदार्बाद के नारों के साथ कैंडल मार्च का समापन किया गया। मीडिया से बात करते हुए रत्नेश कुमार ने बताया कि बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर प्रदेश भर कैंडल मार्च निकाला जा रहा है ताकि गहतोल सरकार की आंखे खुल सके और अपने नीतियों पर काम करते हुए भाई के हत्यारों को सजा दिलाने का काम करे। अगर जल्द से जल्द न्याय नहीं मिला तो हम सभी लोगों को दूसरा रुख अख्तियार करना पड़ेगा क्योंकि राजस्थान में आये दिन दलित समाज पर अत्याचार हो रहे हैं। जिस दिन हमारी सरकार होगी उस दिन गुंडे माफिया जेल की सलाखों के अंदर होंगे। बता दे कि राजस्थान के अजमेर जिले के नोसल गांव के दलित ओम प्रकाश रैगर २३ वर्षीय युवक ने दबंगों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद मौके पर पहुंच रैगर को मुखाग्नि दी। कैंडिल मार्च के दौरान किसी तरह की अनहोनी न हो जिसको लेकर पुलिस तैनात रही। इस अवसर पर सूरज, आनंद प्रधान, रोशन कुमार, आनंद कुमार लकी, रंजीत, रामनारायण, दीपक समेत भारी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
― Advertisement ―
कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग
मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
भीम आर्मी व एएसपी के कार्यकर्ताओं ने निकाला कैण्डल मार्च

Previous article
Next article

