Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभारत छोड़ो आन्दोलन स्वाधीनता का महानतम प्रयास : प्रो. रणजीत

भारत छोड़ो आन्दोलन स्वाधीनता का महानतम प्रयास : प्रो. रणजीत

  • ‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत भारत छोड़ो आंदोलन पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। गाँधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर में प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ‘रानू’ के संरक्षकत्व तथा प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गाँधी का यह भीषणतम आन्दोलन था। देश की आजादी के लिए चलाए जाने वाले सभी आंदोलनों में यह सबसे विशाल और तीब्र था। यह आन्दोलन दीर्घजीवी नहीं रहा और इसका अन्त भी दु:खद हुआ फिर भी इस आंदोलन ने ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला दी। भारतीय स्वाधीनता के लिए महानतम प्रयास के रूप में वर्णित यह आन्दोलन भारतीय स्वाधीनता की पृष्ठिभूमि था। राजनीति विज्ञान के प्रो. अरविन्द कुमार सिंह ने भारत छोड़ो आन्दोलन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। डॉ. लालमणि प्रजापति ने राष्ट्र प्रेम के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को देश एवं वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहने को कहा। संगोष्ठी में शिक्षा यादव, तान्या तिवारी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. उदय प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, नीलम सिंह, विकास यादव,  जितेंद्र कुमार, बिंद प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, खुशी सिंह, काजल तिवारी, श्रेया सिंह, साक्षी तिवारी आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक डॉ. अविनाश वर्मा ने किया।