जौनपुर धारा, मछलीशहर। भारतीय यूनियन के जिला संयोजक राजनाथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मण्डल उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया से मिलकर तहसील क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग की। तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। मुख्य मांगों में मुंगराबादशाहपुर विकास खण्ड के सेमरी ग्रामसभा की भूमि पर भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की। आराजी नंबर 1394ग्राम समाज की भूमि को 6लाख 95 हजार रुपए में बेचे जाने के प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराने की मांग की गई। मुंगराबादशाहपुर के विकास खंड क्षेत्र के धान क्रय केंद्र गरियांव व नीभापुर में किसानों का धान क्रय न किए जाने की जांच की जाय। तत्काल बोरी उपलब्ध कराई जाय। पंवारा थाना क्षेत्र के मड़वादोदक (नरगहना) गांव के किसानों के ऊपर दर्ज मुकदमें तत्काल वापस लिए जाएं। उपजिलाधिकारी ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में किसान नेता गंगा प्रसाद यादव, खलील, भुल्लन, चांद बाबू सहित आधा दर्जन लोग उपस्थित थे।
― Advertisement ―
निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यों की सराहना
जौनपुर में निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को गरिमामय विदाई दी गई और उनके कार्यों की सराहना की गई।


