Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हरपालगंज स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक घायल108 एंबुलेंस से सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया, फिलहाल अचेत

हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी बदलापुर पहुंचाया।

E-Paper 06-10-2026

E-Paper 05-10-2026

Homeमनोरंजनभाभीजी शो के विभूति नारायण ने बताई छोटे पर्दे की कड़वी सच्चाई

भाभीजी शो के विभूति नारायण ने बताई छोटे पर्दे की कड़वी सच्चाई

‘भाभीजी घर पर हैं’ के ‘विभूति नारायण मिश्रा’ यानी आसिफ शेख छोटे पर्दे के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। 90के दशक में आसिफ कई फिल्मों में नजर आए थे। फेमस सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ 8साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल की कहानी तो दर्शकों को पसंद आती ही है, साथ ही साथ सीरियल के कलाकार भी दर्शकों के फेवरेट बन चुके हैं। इस सीरियल से शुरुआत से जुड़े हैं, जबकि सीरियल के कई कलाकार इसे छोड़ चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान आसिफ शेख ने छोटे पर्दे के सीरियल्स के पीछे की वो बात बताई है। जिसे जानकर आप भी कहेंगे कि आसिफ शेख की बात में दम है। आसिफ शेख का कहना है कि किसी भी सीरियल में एक्टर्स के बदल जाने से दर्शकों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। दर्शक कलाकार को याद नहीं करते हैं, बल्कि उनके दिल में वो किरदार बस जाता है, जिसे वो देखते हैं। ऐसे में अगर कलाकार बदल भी जाए तो भी दर्शक शो को उतना ही प्यार देते हैं। आसिफ शेख का कहना है कि किसी भी सीरियल के लिए उसका कंटेंट ही असरी किंग होता है न कि इसमें काम करने वाले कलाकार। ‘भाभीजी घर पर हैं’ की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। उस वक्त सीरियल में शिल्पा शिंदे ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाती थीं। दर्शकों को इस किरदार में शिल्पा बेहद पसंद थीं। लेकिन जब शिल्पा ने शो को अलविदा कहा और श्अंगूरी भाभीश् के किरदार में शुभांगी की एंट्री हुई तो वह भी दर्शकों की फेवरेट बन गईं। शिल्पा शिंदे के अलावा सीरियल में ‘विभूति नारायण मिश्रा’ की पत्नी ‘अनीता भाभी’ का किरदार निभाने वालीं सौम्या टंडन भी शो छोड़ चुकी हैं। आसिफ शेख शो के पहले दिन से जुड़े हैं और दर्शकों को आसिफ का किरदार भी पसंद आता है।