― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरभाजपा संवैधानिक अधिकार को हजम करने की दिशा में बढ़ रही :...

भाजपा संवैधानिक अधिकार को हजम करने की दिशा में बढ़ रही : लालजी वर्मा 

  • अवसर मिलने पर भाजपा का प्रदेश की जनता करेगी सफाया

जौनपुर धारा, जौनपुर। 2024 में समाजवादी पार्टी देश से भाजपा को हटाने का काम करेगी। उसके लिए हम लोग बूथ स्तर की तैयारी में जुटे है। उक्त बातें सिरकोनी क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव टाइगर के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव लालजी वर्मा ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी का कुशासन है। भाजपा लोकतंत्र व संविधान को पूरी तरह से समाप्त करने पर अमादा है और जो हम सबको संवैधानिक अधिकार इस देश में पिछडो, दलितों को मिला हुआ है। उस संवैधानिक अधिकार को भी हजम करने की दिशा में बढ़ रही है। महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। प्रदेश में खाली रिक्त पदों पर भर्ती का कार्य पूरा नही हो रहा है। 69हजार शिक्षकों की भर्ती में अनियमितता हुई है। उसमें सरकार ने स्वंय माना है कि 6 हजार आठ सौ पद गलत भरे गए है। उस पर सरकार काम नही कर रही है। इन सभी मद्दों के आधार पर प्रदेश की आम जनता किसान के साथ है। जो दुर्व्यवहार हो रहा है। उसके उत्पादन के लाभकारी मूल्य नही मिल पा रहा है। धान की सरकारी मूल्य पर खरीददारी नही मिल रहा है। प्रदेश की जनता तैयार बैठी है। जैसे अवसर मिलेगा, वैसे सन् 1977 की तरह इस प्रदेश से भाजपा का सफाया कर देगी। इस नवम्बर माह में बूथ स्तर की कमेटियां बन कर तैयार हो जाएगी। कमेटी गठन को लेकर कोई अंतः कलह नही है। पार्टी वोटरों को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर राजेन्द्र यादव टाइगर, संजय यादव, सुरेंद्र प्रताप, प्रिंस, ग्राम प्रधान मृत्युंजय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...