Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभाजपा की बढ़ती ख्याति से प्रभावित होकर आया : जगदीश

भाजपा की बढ़ती ख्याति से प्रभावित होकर आया : जगदीश

  • स्वागत समारोह में पत्रकारों से रूबरू हुए पूर्व मंत्री

जौनपुर धारा, मछलीशहर। 27 वर्ष तक समाजवादी पार्टी में रहने के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर नगर में पहली बार पहुंचे पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने आयोजित स्वागत समारोह के बाद प्रेस वार्ता करते हुए कहाकि देश दुनिया में बढ़ती भाजपा की ख्याति से प्रभावित होकर बिना किसी शर्त के पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने कहा कि योगी और मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। सपा के यादव अब भाजपा में आने के बाद भी आपके साथ रहेंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा में रहते हुए भी बिना किसी जातीय भेदभाव के काम किया है जिसका परिणाम है कि भाजपा में आने के बाद भी यादव लोग मेरे साथ साथ घूम रहे हैं। लोकसभा चुनाव में टिकट पाने लिए पार्टी ज्वाइन करने के जबाव में कहाकि ऐसा कुछ विचार नहीं है। पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसे निभाउंगा।