Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरभगवान जगन्नाथ के भण्डारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

भगवान जगन्नाथ के भण्डारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जौनपुर। नगर के रासमंडल मोहल्ले में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में रविवार की सुबह आस्था और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। प्रभु जगन्नाथ, बहन देवी सुभद्रा और भाई बलभद्र के विग्रह का वैदिक रीति से षोडश उपचार पूजन सम्पन्न हुआ। यह अनुष्ठान, श्रद्धा और शास्त्रीय विधि के साथ प्रमुख यजमान हरदेव सिंह, नीलम सिंह, रोहन सिंह, तुषित गुप्ता, देव दीक्षित और प्रियांशी दीक्षित द्वारा श्रद्धापूर्वक सम्पन्न किया गया। पूजन के उपरांत भगवान को भोग स्वरूप कढ़ी-भात, मालपुआ, शाही खीर तथा मौसमी सब्जि़याँ अर्पित की गईं। मंदिर प्रांगण वातावरण भक्तिरस में डूबा रहा, जब श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी और ‘जय जगन्नाथÓ के जयकारों से गगन गुंजायमान कर दिया। इसके बाद भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कढ़ी-भात का प्रसाद वितरित किया गया। रथयात्रा समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह ‘रानूÓ, महामंत्री शिवशंकर साहू, संयोजक राजेश गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव ‘दादाÓमहेश जायसवाल, दयाशंकर निगम, आशीष यादव, मनोज मिश्रा, राजन, शैलेंद्र मिश्रा, स्वयं यादव, संतोष साहू, जगदीश सेठ आदि ने पूरी निष्ठा से व्यवस्थाओं का संचालन किया। इस पावन अवसर पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, पूर्व कर्मचारी नेता राकेश कुमार श्रीवास्तव, श्याम मोहन अग्रवाल, डॉ.एमएम वर्मा, देव दीपावली समिति के अध्यक्ष निशाकांत द्विवेदी, आशीष गुप्त ‘आशुÓ, रवीन्द्र अग्रहरि, प्रदीप सिंह ‘रिंकूÓ, अतुल सिंह, गणेश साहू, मोहन वैश्य, डॉ.वी.एस.उपाध्याय, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, मनीष देव मंगल, मोतीलाल यादव, संतोष सिंह वत्स, डॉ.ब्रह्मेश शुक्ला, संतोष त्रिपाठी, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, लायन क्षितिज, जयकृष्ण साहू, दिलीप सिंह, विष्णु सहाय, विपिन अग्रवाल, डॉ.विकास रस्तोगी समेत अनेक गणमान्य श्रद्धालुओं ने पूजन एवं भण्डारे में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन की सफलता में सहभागी सभी सेवाभावी कार्यकर्ताओं के प्रति मंदिर ट्रस्टी संतोष गुप्ता ने आभार व्यक्त किया और सभी के सहयोग से भविष्य में भी इसी भक्ति भाव से आयोजनों के संकल्प को दोहराया।