― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभगवान जगन्नाथ की निकाली गयी रथयात्रा

भगवान जगन्नाथ की निकाली गयी रथयात्रा

  • जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा, शाही खिचड़ी भेग के बाद आम जनमानस ने किया दर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को श्री जगन्नाथ धाम रासमंडल में प्रात: भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के विग्रह का आचार्य डॉक्टर रजनी कांत द्विवेदी के निर्देशन में उपचार पूज्ान मुख्य यजमान डॉ. स्मिता श्रीवास्तव एवं डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव के साथ डॉक्टर पूनम सिंह एवं डॉ. शैलेश कुमार सिंह तथा नीलिमा गुप्ता एवं संजय गुप्ता सीए ने संयुक्त रूप से भगवान के विग्रह का पूजन एवं आरती की गयी। तत्पश्चात भगवान का दर्शन आम जनमानस को शाही खिचड़ी के भेग के पश्चात प्राप्त हुआ। हजारों की संख्या में समस्त श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य दर्शन एवं शाही खिचड़ी के प्रसाद का आनंद लिया। सायंकाल भगवान श्री जगन्नाथ श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को रथ पर आरूढ़ कर रथयात्रा निकाली गयी। रथयात्रा महोत्सव के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, श्री जगन्नाथ जी सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी संतोष कुमार गुप्ता तथा नगर पालिका की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने रथारूढ़ भगवान श्री जगन्नाथ श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की आरती उतार कर नारियल तोड़कर रथ यात्रा का आरंभ किया। विशाल रथ यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल, दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना, नवदुर्गा शिव मंदिर के मुख्य ट्रस्टी निखिलेश सिंह, विमल सेठ, सरिता मिगलानी, राजेश जावा, शिव शंकर साहू नीरज श्रीवास्तव जग्गू सेठ, पंडित निशा कांत द्विवेदी, अलका उपाध्याय अवंतिका सिंह, सरिता मिगलानी, पूजा उपाध्याय, ममता साहू सहित जनपद के अनेक गणमान्य लोगों ने हजारों की संख्या में रथ को हाथों से खींच कर मानिक चौक, राजा फाटक, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, नवदुर्गा शिव मंदिर सद्भावना पुल, शाही किला होते हुए रासमंडल स्थित जगन्नाथ धाम में सकुशल संपन्न हुई। मार्ग में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के संयुक्त टीम ने, बोल बम कांवरिया संघ के सुधीर साहू के नेतृत्व में, अनाज व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में, गणेश साहू के नेतृत्व में, स्वर्णकार समाज द्वारा, योगेश भटिया तथा अन्य विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जगह जगह पर भगवान के रथ पर पुष्प वर्षा की। समस्त भक्तों को जलपान की बड़ी दिव्य व्यवस्था उपलब्ध कराई। प्रतापगढ़ से आई हुई कृष्ण सुदामा की टोली ने पूरे मार्ग भर भगवान के नाम का संकीर्तन और अद्भुत झांकी के द्वारा समस्त श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। समाज के सभी वर्गों के द्वारा रथ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने तथा सभी के अपार सहयोग हेतु रथयात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू तथा महामंत्री शिव शंकर साहू ने संयुक्त रूप से सभी का अभिनंदन वंदन और आभार व्यक्त किया।

Share Now...