जौनपुर धारा, बदलापुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठार में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन जारी है। शनिवार को कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर कथा व्यास श्री दासानुदास चंदन कृष्ण शास्त्री महराज ने कृष्ण जन्म लीला सुनाई, साथ ही बताया कि कंस का अंत करने के लिए भगवान नारायण ने वासुदेव के यहां अवतार लिया है। भगवान कृष्ण का जन्म होते ही हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, जैसे जयकारे भक्तों ने लगाए। इस दौरान पर भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी भी पेश की गई। झांकी दर्शन के लिए भक्त लालायत दिखे। कथा व्यास श्री दासानुदास चंदन कृष्ण शास्त्री महराज ने कहा कि मनुष्य भक्ति रूपी आंख से ही परमात्मा को प्राप्त कर सकता है। सभी प्राणियों पर परमात्मा का समभाव रहता है। प्राणियों में निष्ठा और विश्वास है तो वह अपने सदकर्म के बल पर उन्हें प्रत्येक जगहों पर प्राप्त कर सकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रहलाद की निष्ठा और भक्ति का ही परिणाम था कि हिरण्यकश्यप से उसकी रक्षा के लिए भगवान को नरसिंह रूप में खम्भे से अवतार लेना पड़ा था। इसलिए हम भगवत कृपा को तभी प्राप्त कर सकते हैं। जब पूर्ण रूपेण उनकी शरण में चले जायें। इस मौके पर मुख्य यजमान पूर्व प्रधान राम बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान कठार अवनीश सिंह, श्वेतरंजन त्रिगुनायक, भोलू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
भगवान कृष्ण के जन्म पर चहुंओर गूंजे जयकारे



