― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरभंडारी जंक्शन पर अचेतावस्था में मिला युवक, जहर खुरानी की आशंका

भंडारी जंक्शन पर अचेतावस्था में मिला युवक, जहर खुरानी की आशंका

जौनपुर धारा, जौनपुर। भंडारी जंक्शन की जीआरपी थाने की पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर 2 पर एक युवक को अचेतावस्था में पाया। जिसे जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है। शुक्रवार दिन के लगभग 10:00बजे जीआरपी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 35वर्ष प्लेटफार्म नंबर 2 पर बेहोश पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस उसे उठाकर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी द्वारा उसकी पहचान करने का प्रयास किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। आशंका जताई जाती है कि वह जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया है। वहीं दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि ठंड लगने से भी इसकी मौत हो सकती है। फिलहाल यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट के गाद ही साफ हो सकती है कि उसकी मौत किस कारण से हुई है।

Share Now...