Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को दी गई श्रद्धांजलि

राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा, जौनपुर। राजपूत सेवा समिति ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या पर शुक्रवार को महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल कालीचाबाद में शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर राजपूत सेवा समिति के सदस्य व भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से पूरे देश का क्षत्रिय समाज आहत है। उन्होने आगे कहा कि हत्या कैसे हुई सभी जानते है, इसके लिए अब क्षत्रिय समाज के लोगों को कमर कसकर हत्यारे को सजा दिलाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी। दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि समाज के लिए संघर्ष करते हुईं सुखदेव सिंह की हत्या,जब तक कार्यवाही नही होगी तब तक हम चैन से नही बैठेंगे। अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मेरी कौम अगुवाई के लिए सछम नही है हम संगठित होंगे तो सब सुरक्षित रहेंगे। इसके बाद सभी ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दिए। इस मौके पर डॉ.एन.के.सिंह, अधिवक्ता दुष्यन्त सिंह, अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, डॉ.सिद्धार्थ सिंह, अजीत सिंह, अभय सिंह, प्रदीप सिंह, राहुल सिंह, मनीष सिंह, डॉ.संजय सिंह, अजय सिंह, अमर बहादुर सिंह, सर्वेश सिंह, संजय सिंह बिशेन, सुजीत सिंह समेत समित के अन्य लोग मौजूद रहे।