जौनपुर धारा, जौनपुर। अल्फावेटज प्री.स्कूल देवनगर रुहट्टा में जम्मू कश्मीर में चार साल पहले हुए पुलवामा हमले की बरसी पर मंगलवार को अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के तरफ से श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अब्दुल्ला तिवारी ने बताया कि ट्रस्ट की तरफ से शहीदों की याद में वृक्षारोपण किया गया और कैंडल जलाकर मौन रखकर स्कूल के छात्र, शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि दिया। उर्वशी सिंह ने कहा कि आज शहीद सैनिकों के सम्मान में उनको श्रद्धांजलि दी गई है। कहा कि आप सबका बलिदान समाज पर ऋण है। इसी क्रम में ट्रस्ट के दीपक श्रीवास्तव पत्रकार ने कहा कि मां भारती के अमर वीर सपूतों को शत-शत नमन करते है। आप सभी का त्याग और बलिदान हम सभी को आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट करता है। इनके परिजनों को भगवान दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। पुलवामा हमले में शहीद जवानों के परिवार वालों को सरकार द्वारा पूरी मदद की जानी चाहिए और समय-समय पर उनके परिवार जनों का भी हाल चाल लेते रहना चाहिए जिससे आने वाले समय में जवानों के परिजनों का मनोबल ऊंचा रहे। आज हम लोग स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों से उन शहीदों की बातों को साझा कर रहे हैं जिससे आने वाले समय में इन बच्चों को अपने देश की रक्षा करने वाले शहीद हुए जवानों को बताने की आवश्यकता ना हो। विद्यालय के प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को एक मजबूत और समृद्ध देश की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है। इसी क्रम में अमर जौहरी ने कहा कि पुलवामा में आज के दिन अपनी जान गंवाने वाले हमारे सभी वीर जवानों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। हम उनके और उनके परिवारों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे। ट्रस्ट से राधिका सिंह और नागेंद्र नाथ सिंह ने सभी आए हुए अतिथि, विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा में प्रियंका श्रीवास्तव, अदिति श्रीवास्तव, दीक्षा सिंह, निशी मिश्रा, स्नेहा सिंह मुख्य रुप से भी मौजूद रही।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
ब्लैक-डे पर बच्चों के साथ वृक्षारोपण कर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

Next article


