Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

त्योहार की खरीदारी ने शहर को किया जाम, एक किमी का सफर भी मुश्किल

त्योहार की खरीदारी के चलते सोमवार को जौनपुर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। ओलंदगंज से चहारसू और नईगंज से पचहटिया तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। अतिक्रमण, बेतरतीब पार्किंग और बड़े वाहनों की आवाजाही के बीच पुलिसकर्मी यातायात सुचारू कराने में जुटे रहे, लेकिन लोगों को जाम से स्थायी राहत नहीं मिल सकी।
Homeअपना जौनपुरबोलेरो की चपेट में आने से मासूम की मौत, पिता घायल

बोलेरो की चपेट में आने से मासूम की मौत, पिता घायल

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर कस्बे में अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार के 4 वर्षीय पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं कोतवाली पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवा निवासी राजकुमार अपने 4 वर्षीय पुत्र डीएम को लेकर बदलापुर दवा दिलवाने जा रहे थे। वह सरोखनपुर कस्बे के मार्ग पर पहुंचे थे इसी दौरान एक अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से उनके 4 वर्षीय पुत्र डीएम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। उधर चार वर्षीय डीएम के मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।