Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनबेटे रणबीर कपूर को छोटी उम्र में सिगरेट पीता देख मां नीतू...

बेटे रणबीर कपूर को छोटी उम्र में सिगरेट पीता देख मां नीतू का हो गया था ऐसा हाल

अभिनेता ने खुलासा किया है कि वह बहुत छोटी उम्र में स्मोकिंग करने लगे थे. ऐसे में जब उनकी मां नीतू कपूर ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया तो वह भावनात्मक रूप से काफी टूट गई थीं बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. वह अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ मिलकर इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं. इतना ही नहीं फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे भी कर रहे हैं. अब अभिनेता ने खुलासा किया है कि वह बहुत छोटी उम्र में स्मोकिंग करने लगे थे. ऐसे में जब उनकी मां नीतू कपूर ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया तो वह भावनात्मक रूप से काफी टूट गई थीं. इस बात का खुलासा रणबीर कपूर ने अपने ताजा इंटरव्यू में किया है. उन्होंने हाल ही में आरजे सिद्धार्थ कन्नन को इंटरव्यू दिया. इस दौरान आरके ने खुलासा किया कि बचपन में पहली बार स्मोकिंग करते हुए पकड़े जाने पर उनकी मां की क्या प्रतिक्रिया थी. अभिनेता ने कहा है कि उन्होंने कभी अपनी मां को इतना टूटा हुआ महसूस करते नहीं देखा था. रणबीर कपूर ने कहा, ‘जब मैंने पहली बार सिगरेट पी, और मेरी मां को पता चला… वह मेरी जिंदगी का बहुत बुरा समय था. यह एक बुरे पल में से एक था. मैंने अपनी मां को इतना उदास महसूस करते नहीं देखा.’ अभिनेता ने मां नीतू कपूर के लिए आगे कहा, ‘उन्होंने सोचा कि मैं हेरोइन कर रहा था. बेशक, आपको बुरा लगता है. मैंने दरियादिली से माफी मांगी, मैंने माफी की भीख मांगी. लेकिन आखिरकार, मुझे लगता है, माता-पिता भी हार मान लेते हैं.’ हालांकि रणबीर कपूर ने यह भी माना कि उन्होंने अपनी मां से सबसे ज्यादा झूठ बोला है. बात करें फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की तो यह फिल्म होली पर रिलीज हुई है. फिल्म को लव रंजन ने डायरेक्ट किया है. इसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं.