Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरबूथ बनने से पुलिस का रिस्पांस और हो जाएगा बेहतर : पुलिस...

बूथ बनने से पुलिस का रिस्पांस और हो जाएगा बेहतर : पुलिस अधीक्षक

  • बदलापुर पड़ाव पर कोतवाल ने किया पुलिस बूथ का उदघाटन

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ के निर्देशन में बदलापुर पड़ाव पर पुलिस बूथ का उद्घाटन शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा द्वारा किया गया। यहां पुलिस बूथ बनने पर अब क्षेत्रीय लोगों को पुलिस का रिस्पांस कम समय में ही मिलेगा जो अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए एक सराहनीय कदम है।

पुलिस बूथ के उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से मुखातिब हुए और बताया कि बदलापुर पड़ाव कोतवाली क्षेत्र के सरायपोख्ता चौकी अन्तर्गत आता है। यहां पर सभी लोगों के सहयोग और पुलिस के फण्ड से एक पुलिस बूथ का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां पर कई प्रमुख बाजार के साथ-साथ सीजनल बाजार भी लगते हैं। इस बूथ के बनने से यहां पुलिस की उपस्थिति रहेगी। अगर किसी को पुलिस का सहयोग चाहिए होगा तो कम टाइम में पुलिस का रिस्पांस मिल जाएगा। डॉ.कौस्तुभ ने बताया कि जनपद में लगभग 70 के आसपास पुलिस चौकियां पहले से हैं और कई जगहों पर जहां हमें लगा कि यहां पुलिस की उपस्थिति और बढ़ाने की आवश्यकता है, इसके लिए विभिन्न थानों के माध्यम से 109जगहों को चिन्हित किया गया था। इनमें से लगभग 90प्रतिशत बूथ बनकर तैयार हो चुके हैं और आने वाले समय में शेष बूथों का काम पूरा कर लिया जाएगा। इन बूथों पर पुलिस की ड्यूटी लगाकर पुलिस के रिस्पांस को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये जितने भी पुलिस बूथ बनाए जा रहे हैं उनसे एक जो सबसे बड़ा फायदा है वो ये है कि उस क्षेत्र में पुलिस का रिस्पांस और तेज हो जाएगा। घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी कम समय में ही हो जाएगी। वहीं दूसरा जो फायदा है वो ये है कि आने वाले समय में जनपद में नए रिक्रूट भर्ती के आरक्षियों की उपस्थिति भी जल्द होगी तो उनको भी हम इन बूथों की ड्यूटी में इस्तेमाल कर पाएंगे जिससे और ज्यादा लोगों के साथ संवाद स्थापित होगा जो क्राइम के रोकथाम के लिए बेहतर होगा। इस अवसर पर सरायपोख्ता चौकी इंचार्ज सुनील यादव समेत तमाम पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।