Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबीस फीट खाई में गिरने से बची स्कार्पियो

बीस फीट खाई में गिरने से बची स्कार्पियो

  • सरपत का जुट्टा बना आधार, बाल बाल बचा परिवार

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पित्तुपुर नाले के पास बीस फीट खाई में पलटने से बच गयी सरपत का जुट्टा स्कार्पियो को रोकने का आधार बन गया। सोमवार की दोपहर बारह बजे थाना करौंदी कला निवासी स्कार्पियो से आधा दर्जन की संख्या में अपने परिवार के साथ घर जा रहे थे कि पित्तुपुर नाले के पास ड्राइबर को झपकी आने के कारण रोड छोड़ खाईं के किनारे पर सरपत के झुरमुट पर जा रूकी जिससे उसमें बैठे लोग बाल बाल बच गये। यदि स्कार्पियो पलटती तो उसमें बैठे लोग नहीं बच पाते। सभी लोग सुरक्षित है।