Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरबीएसए ने किया स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन

बीएसए ने किया स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन

जौनपुर धारा, बदलापुर। प्राथमिक विद्यालय बनगाँवपट्टी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। यह स्मार्ट क्लास नन्हकऊ यादव के सौजन्य से संचालित हुआ। नन्हकऊ यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अच्छेलाल यादव, स.अ. संजय यादव, सुधा यादव, रेनू यादव ने मोमेंटो दे कर बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदलापुर ब्लॉक की प्रगति से संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास से बच्चों के लर्निंग आउटकम में वृद्धि होगी। जिला अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि स्मार्ट क्लास से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी बदलापुर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि बदलापुर जनपद की प्रथम निपुण ब्लॉक बनेगी। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष बदलापुर उमेश चंद्र मिश्र ने सभी का आभार प्रकट किया।