Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबीएसएनएल ने नहीं भरा बिजली बिल, कटा कनेक्शन

बीएसएनएल ने नहीं भरा बिजली बिल, कटा कनेक्शन

  • तीन दिनों से मुंगराबादशाहपुर नगर में नेटवर्क गायब

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सतहरिया टेलीफोन एक्सचेंज दफ्तर का बिजली बकाया राशि का भुगतान न होने के कारण विभाग ने कनेक्शन काट दिया। जिससे सतहरिया के साथ ही मुंगराबादशाहपुर टेलीफोन एक्सचेंज का भी इनपुट नेटवर्क गायब हो गया है। तीन दिनों से सतहरिया और मुंगराबादशाहपुर नगर में बीएसएनएल का नेटवर्क ध्वस्त होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। तीन दिनों से नेटवर्क ध्वस्त होने से उपभोक्ता परेशान हैं। नगरपालिका, थाना, ब्लॉक, पीएचसी आदि तमाम सरकारी कार्यालयों का सरकारी नंबर बीएसएनएल का ही होने से उपभोक्ताओं और सरकारी कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, यहि नहीं आधा दर्जन क्षेत्रीय बैंकों का लेनदेन भी बीएसएनएल नेटवर्क से ही होता है। बकाया राशि का भुगतान करने के बाद ही सतहरिया टेलीफोन एक्सचेंज का बिजली कनेक्शन जुड़ने सकेगा। खबर लिखे जाने तक बिजली कनेक्शन न जोड़े जाने के कारण स्थिति जस की तस बनी रही।