जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद पाण्डेय ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यर्पण के साथ उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में प्रभाकर शुक्ल, राजीवमणि त्रिपाठी, लाल रत्नाकर उपाध्याय, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, अजय सिंह, शेर बहादुर मौर्य, दिनेश प्रताप सिंह, विवेक सिंह, भोलानाथ सिंह, शैलेश शुक्ल, अभिनव मिश्र, प्रमोद सिंह, सुरेंद्रमणि त्रिपाठी एवं सुनीलमणि त्रिपाठी प्रमुख रहे। सभी शिक्षकों ने भविष्य के भारत की नींव तैयार करने के मद्देनजर हर सम्भव प्रयास करने के संकल्प को दुहराया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
बीआरसी सुजानगंज पर उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Previous article


