Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबिना प्रवेश छात्रों को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं : प्रो. आलोक

बिना प्रवेश छात्रों को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं : प्रो. आलोक

  • अनुशासन व्यवस्था बनाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने कसी कमर

जौनपुर धारा, जौनपुर। महाविद्यालय के सभी छात्र निर्धारित प्रवेश में ही आएं। बिना प्रवेश के किसी भी छात्र को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विद्यार्थी अपने साथ शुल्क रसीद एवं परिचय पत्र अवश्य लाएं। उक्त बातें टीडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने कही। प्राचार्य के नेतृत्व में महाविद्यालय गेट पर प्रतिदिन सघन तलाशी अभियान चल रहा है। तलाशी अभियान में उनके साथ चौकी प्रभारी टीडी कॉलेज एवं चीफ प्रॉक्टर प्रो. राजीव रतन सिंह तथा प्राक्टोरियल बोर्ड के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। इस दौरान बहुत से छात्र ऐसे मिले जो महाविद्यालय द्वारा निर्धारित वेशभूषा में नहीं थे। ऐसे छात्रों को महाविद्यालय गेट के बाहर ही रोक दिया गया। प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित ड्रेस के बिना कोई भी छात्र महाविद्यालय में प्रवेश नहीं पा सकेगा। उन्होंने अभिभावकों से भी आह्वान किया की वे अपने पाल्य को निर्धारित प्रवेश में ही महाविद्यालय भेजें तथा उन्हें यह निर्देश भी दें कि महाविद्यालय में कोई अवांछनीय आचरण न करें। इस अवसर पर कुछ बाहरी छात्र भी पकड़े गए, जिन्हें टीडी कॉलेज चौकी प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया। प्राचार्य ने यह भी बताया कि महाविद्यालय के नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। यदि कोई भी छात्र नियम का पालन नहीं करता है तो उसे महाविद्यालय से निष्कासित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में छात्रों के पठन-पाठन के लिए जो भी आवश्यक कदम हैं, उठाए जाएंगे। इसमें जो अराजक तत्व अवरोध उत्पन्न करेगा, उसे किसी भी प्रकार से बक्शा नहीं जाएगा। बताते चलें कि इस समय टीडी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष से लेकर स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष तक की कक्षाएं पूर्ण क्षमता से चल रही हैं साथ ही साथ बैक पेपर, श्रेणी सुधार एवं छूटी हुई परीक्षाएं भी चल रही हैं। कक्षाओं में छात्रों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में महाविद्यालय प्रशासन ने अनुशासन व्यवस्था बनाने के लिए पूरी तरह से कमर कसी हुई है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य महाविद्यालय अवधि में महाविद्यालय के कोने-कोने में जाकर छात्रों की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं एवं उनका निराकरण कर रहे हैं। साथ ही प्रत्येक छात्र-छात्रा को यह भी बता रहे हैं कि वह निर्धारित वर्ग में ही कक्षा में बैठें, जिससे दूसरे छात्रों को परेशानी ना हो। सघन तलाशी अभियान में मुख्य अनुशास्ता प्रो. राजीव रतन सिंह के साथ डॉ. जेपी सिंह, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. विपिन सिंह, डॉ. हरिओम त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट डॉ. जितेश सिंह, डॉ. अवनीश सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई।