― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबिजली ठीक करने को लेकर खूनी संघर्ष में नौ घायल

बिजली ठीक करने को लेकर खूनी संघर्ष में नौ घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के खरगीपुर गोधना गांव में मंगलवार की देर शाम विद्युत खम्भा से लाइन जोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। घायलों का पीएचसी सोंधी में उपचार कराया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार एक पक्ष के घर की लाइट खराब हो गई थी। एक युवक विद्युत खम्भा पर चढ़कर लाइन की केबल ठीक कर रहा था। इस दौरान दूसरा पक्ष उसके घर की लाइट पर असर पड़ने का आरोप लगाते हुए विरोध करने लगा। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के दौरान मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से जमकर चले लाठी-डंडे में नौ लोग घायल हो गए।जिसमें एक पक्ष से बद्री प्रसाद बिंद, सेवालाल, रुपा, संजना और दूसरे पक्ष भागीरथी बिंद, सुरेश, सुधीर, सुमित बिंद, नज्जी देवी को चोटें आई।

Share Now...