― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबिजली का तार टूट के गिरने से बाल-बाल बचे राहगीर

बिजली का तार टूट के गिरने से बाल-बाल बचे राहगीर

  • ग्रामीणों ने लगाया बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। करंजाकला क्षेत्र के मेहरावा गांव के पास कोइरीडीहा इटौरी रोड पर सोमवार की शाम 5 बजे अचानक 440 वोल्ट का तार टूट कर गिर गया जिसमें राहगीर बाल बाल बच गये। सड़क का आवागमन दोनों तरफ से बंद हो गया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से फोन करके बिजली आपूर्ति बंद कराई और तार रोड से हटाया गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि विद्युत तार पहले से जर्जर हो चुका था कई बार तार को लेकर शिकायत की गई लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी नजरअंदाज कर रहे हैं। बड़ा हादसा होने से टल गया कभी भी बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता है।

Share Now...