जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के मेदपुर बनकट गांव निवासी रिशांक सिंह की हत्या का 5 दिन बाद भी खुलासा न किये जाने से आक्रोशित नागरिकों ने जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में सांकेतिक रूप से थाने का घेराव किया। 15 जून की रात 8 से 10 बजे के बीच में मेदपुर बनकट निवासी छात्र रिशांक सिंह पुत्र संजय सिंह की अज्ञात लोगों द्वारा घर से 300 मीटर की दूरी पर रेल लाइन पुलिया के पास हत्या कर शव रेल लाइन किनारे रख दिया गया था। 16जून की सुबह परिजनों ने घर पर शव को रखकर जाम लगाया था जिसमें जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में फोर्स पहुंच 2 दिन के भीतर खुलासा के लिए तीन टीमें गठित कर दी थी। लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी तो दूर शव के पोस्टमार्टम तक पर भी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रही है। थाने का घेराव करने वालों में जज सिंह अन्ना, पवन सिंह, लाल साहब सिंह, जगत नारायण सिंह, जीत बहादुर सिंह, बीनू सिंह आदि रहे। जज सिंह अन्ना ने कहा कि 2 से 3 दिन का समय थानाध्यक्ष ने और मांगा है। यदि इस बीच मामले का पर्दाफाश नहीं हुआ तो मेरे नेतृत्व में 24 जून को सैकड़ों की संख्या में लोग थाने का घेराव करेंगे। इसके बाद जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का भी घेराव होगा।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम घोषितउत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जौनपुर डिपो शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का...


