जौनपुर धारा, खुटहन। जमुनिया हिसामुद्दीनपुर गांव में गत रविवार की रात मेहमान बनकर आए जीजा के द्वारा नशे की हालत में साली पर ईंट से हमला कर उसे मौत के उतार देने के मामले में भले ही पुलिस ने आरोपित पर कानूनी कार्रवाई कर दिया हो, लेकिन उसकी मौत से एक परिवार की जहां पूरी गृहस्थी चौपट हो गई। वहीं उसके दो मासूम पुत्र मां की ममता से मरहूम हो गये। स्वजनों के करुण क्रंदन से पूरा गांव का माहौल गमगीन हो गया। गांव निवासी रक्षाराम बिंद मुंबई में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। उनकी पत्नी 27वर्षीय पत्नी रूबी अपने दो पुत्रों के साथ गांव में रहती है। सुल्तानपुर जिले दोस्तपुर थाना क्षेत्र के नागनाथपुर गांव निवासी रंजीत बिंद से उसकी छोटी बहन उमा देवी का विवाह हुआ है। रविवार को रंजीत अपनी पत्नी के साथ रूबी के घर आया था। शाम को नशे की हालत में उसका पत्नी उमा से विवाद हो गया। समझाने बुझाने आयी उसकी बड़ी साली रूबी पर रंजीत ने ईंट से हमला कर दिया। जिसमें रूबी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मृतका के पति मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए है। दो भाइयों में छोटे रक्षाराम अपने माता पिता व परिवार के साथ अलग रहता था। जिनकी देखरेख उसकी पत्नी रूबी करती थी। उसकी मौत से पूरी गृहस्थी उजड़ गई। बृद्ध ससुर भल्लर बिंद व माता विद्यावती पुत्र के वियोग में रोते रोते बेहोश हो जा रहे हैं। मासूम पुत्र चार वर्षीय निलेश व दो वर्षीय अंकुश का मां के शव से लिपटकर रोते देख मौजूद लोगों की आंखें छलक पड़ रही हैं।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
बिखर गई गृहस्थी मां की ममता से मरहूम हुए बच्चे
Previous article

