― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबार संघ के अध्यक्ष समेत 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा

बार संघ के अध्यक्ष समेत 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा

  • तहसील में कार्यरत नाजिर की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत तहसील में कार्यरत नायब नाजिर फतेह बहादुर यादव द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की रात को बार संघ के अध्यक्ष कुंवर बहादुर यादव समेत 60 लोगों पर बेवजह बंधक बनाने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं अधिवक्ताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने की बात कह रहे है। नाजिर फतेह बहादुर यादव द्वारा अधिवक्ता भवन का फोटो खींचने व वीडियो बनाने को लेकर बार संघ व बेंच के बीच टकराव हुआ था। अधिवक्ताओं ने पूछताछ के बहाने नाजिर और उनके मुंशी को बैठा लिया था। पुलिस के पंहुचने पर नाजिर व मुंशी छुटे। उसके बाद नाजिर और अधिवक्ता संघ ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी के संज्ञान में आते ही नाजिर की तहरीर के आधार पर मुकदमा तो दर्ज हो गया लेकिन अधिवक्ता पक्ष का मुकदमा दर्ज ही नहीं हुआ। अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही बार संघ में खलबली मच गयी। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह द्वेष पूर्ण कार्रवाई है।

Share Now...