जौनपुर धारा, सुइथाकला। क्षेत्र के अरसिया धाम में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कार्यक्रम स्थल पर भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला और गोवर्धन पूजा की कथा हुई। कथा व्यास की गद्दी से कथावाचक स्वामी चिन्मयानन्द बापू द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनोरम व्याख्या सभी श्रोताओं व्ाâे मन को मोह लिया। श्री बापू ने अपने कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी, पूतना मोक्ष, काली निग्रह, चीर हरण और गोवर्धन पूजा की कथा सुनाकर लोगों को परम सुख की प्राप्ति कराया। उन्होंने कहा कि जहाँ बाल लीलाओं के माध्यम से उन्होंने मैया यशोदा संग ग्वाल बालों और गोपिकाओं को परम सुख का स्वाद चखाया, वहीं गोवर्धन पूजा की कथा के द्वारा उन्होंने भगवान इन्द्र के अभिमान को कैसे चूर किया उसका सम्पूर्ण वृतांत श्रोताओं को सुनाया। इसके पूर्व मुख्य यजमान परिवार संग पत्रकारों के द्वारा भागवत पुराण का पूजन अर्चन और पुष्पाहार किया गया। कथा के सार के रूप में उन्होंने कहा कि जो मनुष्य भगवान के प्रति समर्पित हो जाता है उसे परम सुख के साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दौरान यजमान परिवार के अलावा अति विशिष्ट सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश दिव्यकांत शुक्ल, देवराज मिश्र, विधायक हरेन्द्र सिंह, पंकज सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कथा में विशिष्ट अतिथियों को श्री बापू द्वारा स्मृति चिन्ह देकर आशीर्वाद प्रदान किया गया। अन्त में आरती और प्रसाद वितरण का कार्य किया गया। आयोजक विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
बाल लीला और गोवर्धन पूजा की हुई कथा, मोहा श्रोताओं का मन
Previous article
Next article


