Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबारात गये युवक की डीजे की धुन पर नाचते समय मौत

बारात गये युवक की डीजे की धुन पर नाचते समय मौत

  • शादी की खुशियां मातम में बदली

जौनपुर धारा, खुटहन। सेठुआपारा गांव से सोमवार को आजमगढ़ जिले में गई बारात में द्वारचार के दौरान डीजे की धुन पर थिरक रहा युवक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे एक निजी चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। रात में ही उसका शव सेठुआपारा गांव लाया गया जिसे देखते ही स्वजनों में चीख पुकार मच गयी। शव का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर कर दिया गया। आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीहपुर गांव में बारात गयी थी जिसमें गांव का 41 वर्षीय बब्लू यादव भी बारात में शामिल था। नाश्ते के बाद द्वारचार की तैयारी शुरू हो गई। डीजे की धुन पर साथियों संग बब्लू भी डांस कर रहा था। अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसकी मौत की खबर फैलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। रात में ही शव घर पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना से पूरे गांव में शोक छा गया।